Thursday, January 16, 2025

8th Pay Commission: मोदी सरकार का कर्मचारियों को तोहफा, आठवें वेतन आयोग के गठन को मंजूरी

केंद्र सरकार ने आठवें वेतन आयोग के गठन को मंजूरी दे दी है, जिससे करोड़ों कर्मचारियों की सैलरी में इजाफा होगा। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में 8वें वेतन आयोग के गठन का फैसला लिया गया। इस आयोग को 2026 तक अपनी रिपोर्ट सौंपनी है, और इसके बाद कर्मचारियों की सैलरी और पेंशनधारकों के पेंशन में इजाफा होगा।



एक करोड़ से अधिक कर्मचारियों और पेंशनधारकों को इस आयोग के गठन से लाभ होगा, जो अपने मूल वेतन, भत्ते, पेंशन और अन्य लाभों को संशोधित करने में मदद के लिए आयोग के गठन की आस लगाए थे। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घोषणा करते हुए कहा कि आयोग का गठन 2026 तक हो जाएगा, और इसके बाद सरकार आयोग के अन्य विवरणों के बारे में जानकारी देगी।

सातवें वेतन आयोग ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों के वेतन ढांचे, भत्तों और पेंशन में महत्वपूर्ण बदलाव किए है, जिससे वेतन समानता सुनिश्चित हुई और सक्रिय कर्मचारियों और सेवानिवृत्त पेंशनभोगियों दोनों को लाभ हुआ। अब 8वें केन्द्रीय वेतन आयोग के गठन से कर्मचारियों को और अधिक लाभ होने की उम्मीद है 



No comments:

Post a Comment

8th Pay Commission: मोदी सरकार का कर्मचारियों को तोहफा, आठवें वेतन आयोग के गठन को मंजूरी

केंद्र सरकार ने आठवें वेतन आयोग के गठन को मंजूरी दे दी है, जिससे करोड़ों कर्मचारियों की सैलरी में इजाफा होगा। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्वि...